Movie prime

Top 10 Bhojpuri Actresses Name List , Pictures, Movies

 
Bhojpuri Actresses

If you are searching for the best Bhojpuri actress list, then you are at the right place. Bhojpuri films are extremely popular not only in India but also abroad where the Bhojpuri language is spoken. Every year, Bhojpuri films break records for best acting and business. Nowadays, Bhojpuri film industries have attained the height of popularity. There are many talented and beautiful actresses acting in Bhojpuri cinema and TV serials. We are listing popular Bhojpuri heroines here.


Kajal Raghwani/काजल राघवानी
गुजरात से संबंध रखने वाली काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा हैं जिन्होंने अब तक कई दर्जन फिल्मों में काम किया है। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, निरहुआ सहित कई और अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं। काजल राघवानी सुंदर और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।


Akshra Singh/अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे अच्छी अभिनेत्री हैं जो पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ सहित भोजपुरी के सभी बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्में कर चुकी हैं। अक्षरा सिंह अभिनय के साथ-साथ गायन भी करती हैं। अक्षरा सिंह की कई फिल्में और संगीत वीडियो हिट रहे हैं और समय-समय पर लाइव प्रदर्शन भी करती रहती हैं। अक्षरा सिंह के माता-पिता भी कलाकार हैं।


Amarpali Dubey/अम्रपाली दुबे
आज के समय में अम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी काफी हिट रही है और वे लगातार कई सालों से साथ काम कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे ने कई आइटम गीतों में भी काम किया है जो काफी हिट रहे हैं। आम्रपाली दुबे लगभग 40 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। आम्रपाली दुबे देश-विदेश में लाइव शो भी करती रहती हैं।


Rani Chatterji/रानी चटर्जी
रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन हैं जो अपने अभिनय के बल पर कई भोजपुरी फिल्मों को हिट कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुई हैं। रानी चटर्जी ने खतरों के खिलाड़ी सहित कई शो और सीरियल में दिखाई दी हैं।


Anjana Singh/अंजना सिंह
अंजना सिंह भी भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। रवि किशन, खेसारी लाल, निरहुआ, पवन सिंह सहित भोजपुरी के सभी बड़े स्टार कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं और कई सुपरहिट फिल्मों को लीड कर चुकी हैं। अंजना सिंह सुंदर और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं जो अब तक 70-80 फिल्में कर चुकी हैं।


Monalisa/मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ राष्ट्रीय चैनलों के कई सीरियल और रियलिटी शो का हिस्सा या लीड कर चुकी हैं। मोनालिसा का पूरा नाम मोनालिसा विश्वास है। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के साथ हिंदी, बंगाली और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Monalisha
Smriti Sinha/स्मृति सिन्हा
स्मृति सिन्हा भोजपुरी की सुंदर और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल यादव स्मृति सिन्हा के साथ अपनी पहली फिल्म साजन चले ससुराल में नजर आए थे। उन्होंने अब तक कई दर्जन भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। फिल्मों के साथ-साथ स्टेज शो और टीवी शोज करती रहती हैं। सोशल मीडिया में उनकी काफी लोकप्रियता है। पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू और खेसारी लाल यादव आदि भोजपुरी अभिनेताओं के साथ उन्होंने काम करके भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। आने वाले दिनों में उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।


Nidhi Jha/निधि झा
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लूलिया के नाम से फेमस निधि झा बैक टू बैक फिल्में कर रही हैं। स्टार गायक और अभिनेता पवन सिंह के म्यूजिक वीडियो "लूलिया का मांगेले" से फेमस हो चुकी निधि झा भोजपुरी फिल्मों में अपना पांव पूरी तरह जमा चुकी हैं। अरविंद अकेला कल्लू और पवन सिंह सहित कई भोजपुरी सितारों के साथ फिल्मों में काम करके उन्होंने खूब शोहरत पाई है। आने वाले दिनों में उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।


Madhu Sharma/मधु शर्मा
मधु शर्मा भोजपुरी सिनेमा की एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं जो लंबे समय से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। मधु शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत में ही कई बड़ी फिल्मों में काम किया और आज भी बड़ी फिल्मों को लीड कर रही हैं। मधु शर्मा भोजपुरी के सभी बड़े सितारे पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल और रवि किशन सहित सभी बड़े सितारों के साथ काम कर रही हैं।


Pakhi Hegde/पाखी हेगड़े
पाखी हेगड़े भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं जो भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ मराठी और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। पाखी हेगड़े भोजपुरी के सभी स्टार अभिनेता रवि किशन, पवन सिंह, मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव के साथ फिल्में कर चुकी हैं। एक समय में दिनेश लाल यादव और पाखी हेगड़े की जोड़ी बहुत फेमस थी और दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में बनाई थीं, हालांकि पिछले कुछ दिनों से ये दोनों सितारे एक साथ काम नहीं कर रहे हैं। आने वाले दिनों में पाखी हेगड़े की कई भोजपुरी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।