
प्रियांश आर्य की जीवनी
प्रियांश आर्य एक प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेटर हैं , जिनका जन्म 18 जनवरी 2001 को दिल्ली में हुआ था । बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करने वाले प्रियांश ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि दिखानी शुरू कर दी थी । साल 2025 के आईपीएल मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 👉 8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया । हालांकि वे बचपन से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रशंसक रहे हैं और उसी टीम से खेलकर ट्रॉफी जीतने का सपना देखते थे । शिक्षा और प्रारंभिक जीवन प्रियांश ने अपनी स्कूली शिक्षा कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल , अशोक विहार , दिल्ली से पूरी की । इसके बाद वे दिल्ली विश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में दाखिल हुए , जहां से उन्होंने कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की । पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने क्रिकेट को भी पूरा समय दिया और स्कूल व कॉलेज स्तर पर कई टूर्नामेंट में भाग लिया ।परिवार की जानकारी
उनके परिवार में माता-पिता शामिल हैं। उनके पिता पवन आर्य एक सरकारी शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां राधा बाला आर्य एक गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा उनके क्रिकेट करियर में उनका समर्थन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

घरेलू क्रिकेट करियर
प्रियांश का घरेलू क्रिकेट करियर दिल्ली से शुरू हुआ। उन्होंने 4 नवंबर 2021 को टी20 डेब्यू किया था। इसके अलावा वे लिस्ट ए और रणजी ट्रॉफी में भी दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं। 2023-24 रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ उन्होंने पहली ही पारी में 71 रन बनाए थे। साथ ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ उन्होंने मात्र 47 गेंदों पर 102 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा।
आईपीएल करियर

प्रियांश ने 2024 में आईपीएल नीलामी में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें कोई टीम नहीं मिली। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और अपने खेल में सुधार करते रहे। 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीदा और उन्होंने डेब्यू मैच में ही गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 27 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। 8 अप्रैल 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध उन्होंने 39 गेंदों में शतक पूरा कर दूसरा सबसे तेज भारतीय शतक बनाया।
कुल संपत्ति और अन्य तथ्य
वर्ष 2025 में उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 4 करोड़ रुपये है। आय का मुख्य स्रोत क्रिकेट, सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन है। वे 7 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं और अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना पसंद करते हैं।